फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कोरोना संक्रमण तेज, फिर बने अप्रैल-मई जैसे हालात, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Sun, 30 Aug 2020 12:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कम उम्र के मरीजों की मौत ने बढ़ाई चिंता
  • सितंबर में फिर बन गए हैं अप्रैल-मई जैसे हालात
  • प्रशासन ने आगामी दो माह तक घरों में रहने की सलाह
  • संक्रमण की रोकथाम को सोमवार से शहर में दोबार लागू होगी सख्ती
विज्ञापन
स्वास्थ्य की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में संक्रमण तेज हो गया है। अगस्त के अंतिम सप्ताह से सितंबर तक संक्रमण अप्रैल-मई की तरह बढ़ेगा। जिला प्रशासन ने ये चेतावनी जारी करते हुए आगामी दो माह तक लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर सोमवार से शहर में दोबारा सख्ती लागू की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया संक्रमण की दर घटी है, लेकिन प्रतिदिन मिल रहे पॉजिटिव केस की संख्या चिंता का विषय है। अमेरिका, जापान, फ्रांस, आस्ट्रेलिया की तर्ज पर आगरा में संक्रमण बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा आगरा में पहली बार संक्रमण की बढ़ी रफ्तार अप्रैल-मई में आई थी, तब हर दिन 40 से 50 केस सामने आ रहे थे। पिछले एक सप्ताह से फिर वही हालात बन रहे हैं। यह संक्रमण की दूसरी लहर है। उन्होंने कहा कि वायरस से बचाव के लिए सावधानी ही विकल्प है। जब तक वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती, लोग खुद को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में फिर लगेगा प्रतिबंध
सोमवार से पुलिस-प्रशासन बाजारों में सख्ती बढ़ाएगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा उद्योग-धंधों को बंद नहीं कर सकते, लेकिन संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। जरूरत पड़ी तो बाजारों को पूर्व की तरह सम-विषम नीति से खोलने पर विचार किया जाएगा।

नहीं होगा दोबारा लॉकडाउन
डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा। लॉकडाउन पर निर्णय केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के बाद ही किया जाएगा। शासन स्तर से इस संबंध में अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना : मई के बाद पहली बार 24 घंटे में सबसे ज्यादा 56 नए कोरोना मरीज मिले


50 लाख है आबादी, 1.10 लाख टेस्ट
ताजनगरी में शहर और देहात की आबादी करीब 50 लाख है। बीते पांच माह में सिर्फ 1.10 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं। आबादी के अनुपात में सैंपल टेस्ट बहुत कम हैं। जिले में अब तक 2772 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

कम उम्र के मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि पहले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की संक्रमित होने के बाद मृत्यु हो रही थी, लेकिन अब 40 साल से कम उम्र के लोग भी संक्रमण से दम तोड़ रहे हैं। कम उम्र के मरीजों की मृत्यु होना चिंता की बात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें