फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह: 800 शिक्षक-कर्मचारियों की होगी एंटीजन जांच, सैनिटाइज करने के बाद मिलेंगे डिग्री और मेडल

Thu, 25 Mar 2021 11:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • विश्वविद्यालय की कमेटी बनी रहा सूची
  • चार अप्रैल को रिहर्सल के दौरान की जाएगी जांच 
विज्ञापन
कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 800 शिक्षक और कर्मचारियों की एंटीजन जांच होगी। करीब 500 लोगों को टीका लगवाया जाएगा। अभी अंतिम सूची तैयार की जा रही है, जिसे एसएन कॉलेज प्राचार्य को यह सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


एंटीजन जांच-टीकाकरण के प्रभारी फार्मेसी विभागाध्यक्ष प्रो. बृजेश तिवारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की रिहर्सल चार अप्रैल को जेपी सभागार खंदारी परिसर में होगी। इसमें शामिल होने वाले सभी लोगों की एंटीजन जांच कराई जाएगी, इसकी सूची तैयार की जा रही है, लगभग 800 का स्टाफ है। इसमें अतिथि, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, मेधावी के अलावा व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारी शामिल हैं। 45 से 62 साल की उम्र के लोगों को टीका लगाया जाना है, जिनकी संख्या करीब 500 है। सभी विभागों से इस उम्र के दायरे में आने वालों की सूची मांगी गई है। 
आगरा में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की आशंका!, चार दिन में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन

एक मीटर की दूरी पर होंगी कुसी स्थापित
मेधावियों और अतिथियों के बैठने के लिए एक मीटर की दूरी का अंतराल रखा जाएगा। एंटीजन जांच के बावजूद मास्क के बिना किसी का भी प्रवेश नहीं होगा। सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। चार अप्रैल को पंडाल सैनिटाइज होगा। मेधावियों के साथ अभिभावक नहीं आ पाएंगे। इसके लिए नई गाइड लाइन के साथ आमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे।  

सैनिटाइज करने के बाद मिलेंगे डिग्री और मेडल
कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए बचाव के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। संक्रमण को देखते हुए दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड भी खत्म कर दिया है। मेधावियों को डिग्री और मेडल वितरण करने से पहले उनको सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइज करने के बाद ही सभी को प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण अतिथियों की संख्या भी सीमित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें