फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: पांच मरीजों की मौत, 647 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 01 May 2021 09:19 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शनिवार को पांच मरीजों की मौत हो गई। वहीं 647 नए और मिले हैं। अब कुल मृतक संख्या 269 हो गई है। वहीं 4377 सक्रिय केस समेत कुल मरीज 21,102 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में शनिवार को पांच मरीजों की मौत हो गई। वहीं 647 नए और मिले हैं। अब कुल मृतक संख्या 269 हो गई है। वहीं 4377 सक्रिय केस समेत कुल मरीज 21,102 हो गए हैं। पिछले 24 घंटें में रिकॉर्ड 809 समेत 16,452 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


11 महीनों का रिकॉर्ड ध्वस्त
आगरा में अप्रैल के 30 दिनों में पिछले 11 महीने के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। दूसरी लहर में संक्रमण का ऐसा कहर बरपा कि पिछले साल अप्रैल माह की तुलना में 18 गुना मरीज अधिक मिले हैं। इन 30 दिनों में 86 मरीजों की मौत हो गई। 

दो मार्च को मिला था मरीज
ताजनगरी में पिछले साल 2 मार्च को कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद अप्रैल माह में कुल 537 मरीज मिले थे। 15 मरीजों की मौत हुई थी। फिर इसके बाद संक्रमण का ग्राफ चढ़ता-उतरता रहा, लेकिन इस बार अप्रैल में दूसरी लहर ने संक्रमण का कहर ढाया। इस बार 1 से 30 अप्रैल तक 9716 मरीज मिले हैं। 1 अप्रैल को कुल संक्रमितों की संख्या 10739 थी, जो 30 अप्रैल को 20455 हो गई। इसी तरह एक अप्रैल तक 178 मृतक संख्या थी जो शुक्रवार को 264 हो गई है। इस तरह जितने मरीज पिछले 11 महीने में मिले थे करीब उतने ही मरीज इस बार अप्रैल के 30 दिनों में मिले हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

देहात में भेजी शहर से जांच किट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद पांडेय ने बताया कि दो दिन पहले आयोग ने मतगणना में शामिल होने के लिए 72 घंटे पहले प्रत्याशियों व एजेंट की कोविड जांच के निर्देश दिए थे। इसके लिए शहरी केंद्रों से सैंपलिंग किट देहात में भेज दी गई। वहां एक-एक केंद्र पर 800 से 1000 लोग जांच के लिए पहुंचे। जिस कारण शहर में जांचें नहीं हो सकीं हैं। 
20 हजार सैंपलिंग किट की मांग
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हमें हर दो दिन में 20 हजार सैंपलिंग किट शासन से मिलती हैं। जिनमें 10 हजार एंटीजन और 10 हजार आरटीपीसीआर सैंपल किट होती हैं। शुक्रवार को किट की कमी के कारण जांचें नहीं हो पाई हैं। शासन को मांग भेजी है। शनिवार से पुन: जांच शुरू की जाएंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें