पांच सौ से अधिक के लिए सैंपल
बुधवार को वृंदावन शहर में पांच सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, मथुरा सहित ग्रामीण अंचल में भी सौ से अधिक सैंपल लिए गए हैं। इधर, ब्लॉक स्तर पर आरटीसी टीमें गठित की गईं हैं। साथ ही जो तीन विदेशी पॉजिटिव होने के बाद भी स्वदेश लौटने में सफल रहे, उनकी जांच को लेकर प्रशासन परेशान है। जिलाधिकारी स्तर से इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं मथुरा, वृंदावन, राधाकुंड, गोवर्धन आदि स्थानों पर जहां विदेशी लोगों के ठहरने की व्यवस्था है वहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सैंपलिंग की जा रही है। जिला कंट्रोल प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आरटीसी टीमें गठित की गईं हैं। वृंदावन के प्रेम मंदिर, इस्कॉन, बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य स्थानों पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।
आगरा एसटीफ की बड़ी कार्रवाई: प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने का लेते थे ठेका, कोचिंग संचालक सहित दो गिरफ्तार