फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के बेकाबू कोरोना संक्रमण: तीन और मरीजों की मौत, 189 नए पॉजिटिव मिले

Wed, 12 May 2021 02:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

189 नए मरीज मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 24243 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 184 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। कुल 21971 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में बुधवार को तीन और मरीजों की मौत हो गई। अब मृतक संख्या 309 है। 189 नए मरीज मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 24243 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 184 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। कुल 21971 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार दो के सौ के करीब मामले सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1963 हो गई है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 24,243 है।

आगरा में कोरोना को मात देकर अब तक 21,971 मरीज घर जा चुके हैं। जनपद में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 309 है। वहीं रिकवरी रेट 90.63 फीसदी है। अब तक 79,7020 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मई से 11 तक हुई 37 मरीजों की मौत
1 से 11 मई तक 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। 11 दिनों में 2952 मरीज मिले हैं। जबकि 2416 मरीज ठीक हुए हैं। 1 मई को मृतक संख्या 269 थी जो मंगलवार को 306 हो गई। तब कुल संक्रमित 21102 थे जो अब 24054 हो गए हैं। 1 मई को एक्टिव केस 4377 थे जिनकी संख्या घटकर 1961 बची है। मंगलवार को 4578 लोगों की जांच में 252 नए मरीज मिले हैं। 227 नए सहित कुल 21787 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिन रोगियों की मृत्यु हुई है उन्हें पुरानी बीमारियां थीं। पॉजिटिव होने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर उपचार के लिए भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका।

7.92 लाख लोगों की हो चुकी जांच
ताजनगरी में 7,92590 लोगों की मंगलवार तक कोरोना जांच हो चुकी हैं। जिनमें कुल 24054 मरीज मिले हैं। कुल संक्रमण दर 3.03 प्रतिशत है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90.58 प्रतिशत हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें