फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus In Agra: 69 नए मरीज मिले, जानिए कहां-कहां मिले कोरोना पॉजिटिव

Fri, 27 Nov 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गुरुवार को 69 नए मरीज मिले,
  • 48 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को 69 नए मरीज और मिले हैं। वहीं 48 मरीज ठीक भी हुए हैं। जनपद में 163 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मरीजों का आंकड़ा 8925 पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मृत्यु की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


जनपद में 3.35 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। गुरुवार को 3,223 लोगों की जांच हुई है। इनमें 69 नए मरीज और मिलने से कुल मरीज 8,925 हो गए हैं। 8,096 मरीज ठीक हो चुके हैं और 163 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब 666 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्कूल कर्मचारी समेत 69 मिले संक्रमित
ताजनगरी में बृहस्पतिवार 69 कोरोना संक्रमित मिले। इसमें स्कूल कर्मचारी भी शामिल है। आवास विकास कॉलोनी, विभव नगर, कर्मयोगी एन्क्लेव, निर्मल हाइट्स सिकंदरा, बाईंपुर, बेलनगंज, बाग मुजफ्फर खां, बृज द्वारिका कॉलोनी पश्चिमपुरी, दयालबाग, कागारौल, गोपालपुरा, एआरडीई कॉलोनी कैंट, मंगलम एस्टेट दयालबाग, ककरेठा, खेरागढ़, भगवती विहार, कोठी मीना बाजार, गजानन नगर, सूर्या एन्क्लेव दयालबाग, रोशन बाग दयालबाग, बालाजी नगर, काला महल, बरौली अहीर, सदर बाजार, बेलनगंज, चर्च रोड, बोदला, नेहरू नगर, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, शाहगंज, वेस्ट अर्जुन नगर और माईथान में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन



डीआईओएस कार्यालय के लेखाकार की संक्रमण से मौत

डीआईओएस कार्यालय में तैनात लेेखाकार मनोज वर्मा की कोरोना वायरस के संक्रमण से बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था।

सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। संक्रमण के बाद इनका कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने लेखाकार की संक्रमण से मौत होने की पुष्टि की है। बताया कि संक्रमित होने पर अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें