कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर में पलंग बढ़ाने की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए एसएन की खाली पड़ी इमारतों में 500 पलंग की व्यवस्था की जा रही है। अभी 280 पलंग का क्वारंटीन सेंटर हैं।
इसमें से 250 पलंग की व्यवस्था नई सर्जरी बिल्डिंग की आठ मंजिला इमारत में की गई है। 30 पलंग की व्यवस्था स्त्री रोग विभाग में हैं। अब 220 पलंग और बढ़ाकर इनकी संख्या 500 पलंग की व्यवस्था करनी है। इसके लिए नर्सिंग कॉलेज की इमारत समेत अन्य इमारत में इनकी सुविधा की जा सकती है।
मास्क लगाकर देखे जा रहे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज में जनरल ओपीडी बंद हैं। यहां फ्लू और कैंसर के मरीजों की ओपीडी चल रही है। कोरोना वायरस के मरीजों को देखते हुए चिकित्सक बेहत सावधानी बरत रहे हैं।