फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद बच्चे के साथ गांव पहुंच गई थी संक्रमित महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। क्षेत्र के गांव बघिरुआ में बिना जानकारी दिए प्रसव के बाद गांव पहुंची महिला ने सभी को परेशानी में डाल दिया है। महिला की कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिजनों की जांच कराई है। महिला के संपर्क में आने वाले दो लोगों को क्वारंटीन हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन

बघिरुआ निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 30 मई को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी कोरोना जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने से पहले ही महिला बिना किसी को जानकारी दिए एक जून को घर चली आई। सोमवार की शाम को महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला की तलाश की गई तो पता चला कि वह घर चली गई है। मेडिकल कॉलेज से मैनपुरी प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को बच्चे सहित उसके घर से एंबुलेंस में बैठाकर सैफई भेजा। महिला के संपर्क में आने वाले दो लोगों को क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा गया है। भांवत के केंद्र प्रभारी डॉक्टर अजय भदौरिया ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचकर गांव को सैनिटाइज कराया है। गांव के लोगों की घर-घर जाकर विभाग की टीम स्क्रीनिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें