फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से छह मरीज हुए ठीक, भेजा गया घर

विज्ञापन
31एमएनपी-26-रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद क्वारंटीन हाउस से घर भेजे जाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। आइसोलेशन वार्ड मे गहन चिकित्सा में चल रहे छह मरीजों की चौथी रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सभी छह को आइसोलेशन लेवल-एक वार्ड से प्रमाणपत्र देकर विदा कर दिया गया। सभी को फूल भेंटकर एंबुलेंस से भेजा गया। चिकित्सकों ने सभी संक्रमण मुक्त हुए लोगों को 21 दिन तक अपने घरों में ही क्वारंटीन रहने की हिदायत दी है।
19 मई को गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और गाजियाबाद से आने वाले छह प्रवासी कोरोना संक्रमित निकले थे। इनमें तीन बेवर के किल्ली परोंखा, एक सगामई, एक रुई और एक सोनासी का निवासी था। सभी छह का भोगांव स्थित आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में उपचार चल रहा था। रविवार को उनकी चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

लेवल एक वार्ड से छुट्टी दे दी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीडी सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित भारती ने उन्हें
रविवार को प्रमाणपत्र व पुष्प भेंट कर विदा किया। सभी को 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जीडी सिंह ने बताया कि सभी मरीजो की 28 मई को फॉलोअप जांच कराई गई थी।
50 की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार स्वास्थ्य विभाग संदिग्धों की जांच करा रहा है।
रविवार की सुबह 52 संदिग्धों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 50 की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन हाउस से निगेटिव रिपोर्ट आने वालों को घर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें