फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती सहित तीन और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
30एमएनपी- 57- छाछा से कोरोना संक्रमित युवक को आइसोलेशन ले जाती एंबुलेंस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में दूसरे प्रदेशों और जिलों से आने वाले लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। शनिवार को जिले में एक युवती सहित तीन लोग और कोरोना संक्रमित निकले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है। एक्टिव केस 18 हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को मेडिकल कॉलेज सैफई से कुल 43 कोरोना की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से तीन कोरोना संक्रमित निकले। संक्रमित पाई गई युवती शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी है। युवती चार दिन पहले ही गुरुग्राम हरियाणा से लौटी थी। दूसरा संक्रमित कुरावली थाना क्षेत्र के गांव मिढ़ावली निवासी युवक है, जो महाराष्ट्र से लौटा था। तीसरा संक्रमित भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा का निवासी युवक है ये भी दिल्ली से लौटा था। एक साथ तीन और मरीजों के मिलने से जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38 पहुंच गई है। तीन कोरोना संक्रमित और मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीनों क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। तीनों संक्रमितों को आइसोलेशन लेवल वार्ड में भेज दिया गया है।
राजा के बाग की तीन गलियां सील
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी युवती चार दिन पहले गुरुग्राम से लौटी थी। युवती के जनपद पहुंचने पर उसकी स्क्रीनिंग कराते हुए क्वारंटीन हाउस से उसका सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया था। युवती को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय शंकर पांडेय के साथ मोहल्ले में पहुंचे। मोहल्ले की तीन गलियों को सील करा दिया गया। मोहल्ले के लोगों को चेतावनी दी गई कि वे घरों में ही रहें। घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मोहल्ले को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। मोहल्ले की तीन गलियों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके साथ ही मोहल्ले के अन्य हिस्सों में भी लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें