फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: मैनपुरी हुआ कोरोना मुक्त

विज्ञापन
04एमएनपी-11-भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड से करहल के डॉक्टर को प्रमाण पत्र देकर विदा करती स्वास्थ्य ट - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पूरे देश कोरोना संकट से जूझ रहा है, ऐसे में मैनपुरी से राहत भरी खबर आई है। जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जिले का एक मात्र कोरोना संक्रमित जूनियर डॉक्टर भी ठीक हो गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी को यह उपलब्धि एक महीने के अंदर ही मिल गई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की शुुरुआत जमातियों से हुई थी। घिरोर में शामली से आए तीन जमातियों की जांच रिपोर्ट पांच अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद करहल में तीन, कुरावली के गांव भरतपुर में एक और शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा में एक मरीज को संक्रमित पाया गया था।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बाद सबसे पहले घिरोर निवासी तीनों जमाती ठीक हुए। उसके बाद करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का डॉक्टर ठीक हुआ। अब मरीजों के ठीक होने का सिलसिला तेज हो चुका था। दो मई को तीन मरीज ठीक हुए तो चार मई को करहल निवासी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा का जूनियर डॉक्टर ठीक हो गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले के लोगों से इसी प्रकार से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कब मिला कौन पॉजिटिव
5 अप्रैल- घिरोर निवासी तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
15 अप्रैल- करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल के मरीज और बंशीगोहरा निवासी महिला मरीज का पति पॉजिटिव निकला।
17 अप्रैल-करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का डॉक्टर और भरतपुर निवासी पारस हॉस्पिटल का संबंधी युवक पॉजिटिव निकला।
23 अप्रैल- करहल निवासी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कब कौन ठीक हुआ
25 अप्रैल-घिरोर निवासी तीनों जमाती ठीक हुए।
01 मई- करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का डॉक्टर ठीक हुआ।
02 मई- करहल निवासी श्री पारस हॉस्पिटल का मरीज, बंशीगोहरा निवासी श्री पारस हॉस्पिटल की महिला मरीज का पति और भरतपुर निवासी मरीज का रिश्तेदार ठीक हुआ।
04 मई-करहल निवासी एसएन मेडिकल कॉलेज का डॉक्टर ठीक हुआ।
करहल निवासी डॉक्टर भी ठीक हो गया है। अब जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। जिले के लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस सफलता को बनाए रखना होगा। जिले के सभी आठ मरीज ठीक हो चुके हैं।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
मैनपुरी कोरोना मुक्त जिले की जनता और डॉक्टरों की टीम के सहयोग से हुआ है। कोरोना योद्धाओं को भी इसके लिए बधाई है, जिन्होंने सख्त से लॉकडाउन का पालन कराया। जनता से अनुरोध है कि वह सावधान रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें, जिससे कोरोना की जंग में मैनपुरी अव्वल रहे।
विज्ञापन

-महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें