फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
28एमएनपी-16-भोगांव के नवोदय विद्यालय में क्वारंटीन लोगों के लिए भोजन ले जाते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के लिए राहत भरी खबर है, पिछले पांच दिन में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। पांच दिन पूर्व आगरा से आए करहल निवासी जूनियर डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि डॉक्टर की पत्नी व अन्य परिजनों की रिपोर्ट न आने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 660 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। इसमें से 425 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें 420 लोग निगेटिव पाए गए हैं, जबकि पांच पॉजिटिव हैं। जिले में 23 अप्रैल को आगरा से आए करहल निवासी डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। तब से 150 से अधिक जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं लेकिन कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। जिला प्रशासन ने इस बात से राहत ली है। जिला प्रशासन को करहल निवासी डॉक्टर की पत्नी और उसके संबंधियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। 24 अप्रैल को उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन अभी तक उनकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो सकी है।
22 के सैंपल जांच के लिए भेजे
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर सतर्क है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले और बाहर से आने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 22 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें