फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा निवासी कोरोना संदिग्ध महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। सीएचसी में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आगरा निवासी कोरोना संक्रमित महिला की सोमवार की रात हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी भोगांव पर कोरोना वायरस को लेकर लेविल-एक आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई है। यहां तीन जमाती, जिले के चार संक्रमित मरीजों के साथ ही आगरा के आठ मरीजों को भी रखा गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित भारती ने बताया कि आगरा से भेजी गई महिला की सोमवार की रात अचानक हालत बिगड़ी गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में आगरा के लिए विशेष एंबुलेंस से रेफर कर दिया गया। भोगांव आइसोलेशन वार्ड में वर्तमान 14 संक्रमित भर्ती हैं। वहीं भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस में 48 लोग रखे गए हैं।
ककरारा से 11 लोग क्वारंटीन हाउस भेजे
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव ककरारा में चार दिन पूर्व दिल्ली से लौटे 11 लोगों को चिकित्साधीक्षक कुचेला डॉ. पपेंद्र कुमार के निर्देशन में मंगलवार को क्वारंटीन हाउस भेजा गया। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि इनकी जांच के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें