फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी बनाकर खेतों में करें काम

विज्ञापन
30एमएनपी-05-किशनी क्षेत्र में जौ की कटाई करते किसान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिन ग्रामीणों को खेतों में काम करना है वह बेरोकटोक खेतों में काम करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। लॉकडाउन के दौरान खाद्य सामग्री की परेशानी नहीं होगी। यह बातें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम और एसपी अजय कुमार ने ललूपुर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। डीएम ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कहा जरूरतमंदों को लेखपालों, अन्य सरकारी कर्मचारियों से चिह्नित कराकर खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है। लॉकडाउन के दौरान घरों में रहें। डीएम ने गांव में सुखदेवी, मीरादेवी, रामबेटी, हरीकिशन आदि को खाद्य सामग्री के पैकेट दिए। शहर के कई मोहल्लों, मंडी का निरीक्षण किया। हथठेल वालों को हिदायत दी मुख्य मार्ग पर ठेले न लगाएं। जिस मोहल्ले के लिए पास जारी है, वहीं पर फल, सब्जी बिक्री करें। थोक दुकानदार आम व्यक्ति को सामग्री न बेचें। जिन फुटकर विक्रेताओं के पास जारी हैं उनको खाद्य सामग्री की बिक्री करें। सामान्य समस्या पर कंट्रोल रूम 05672-234308 पर, खांसी, बुखार, जुकाम के साथ सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी पर कंट्रोल रूम 05672-240251, मोबाइल नंबर 7310783430, 9411850426 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें