कुरावली (मैनपुरी)। शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान नगर के जीटी रोड स्थित गिहार कॉलोनी की महिलाएं अपने बच्चों सहित कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान से कहा कि उनके पास कोई भी रोजगार नहीं है। लॉकडाउन के दौरान वह घरों में हैं, उनके पास खाने-पीने की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने भोजन व्यवस्था कराए जाने की मांग की। इस पर इंस्पेक्टर द्वारा चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा से बात की गई। चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा गिहार कॉलोनी के लोगों को रसद पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया।