फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग

विज्ञापन
23एमएनपी-48-घिरोर में फिरोजाबाद की सीमा पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/। जिले की सीमाओं से लगने वाली गैर जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जा चुका है। बाहर से जनपद में प्रवेश करने वाले लोगों से आने की वजह और बीमारी से संबंधित जानकारी ली जा रही है। कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को हराने के लिए देशभर में चल रही मुहिम हर स्तर पर जारी है। बाहर से आने वाले लोगों की जांच आदि की जा रही है। जिले की सीमाओं पर आने वालों की चेकिंग सघनता के साथ शुरू की जा रही है। जनपद में प्रवेश करने वाले व जाने वाले लोगों से पूछताछ के साथ ही चेकिंग की जा रही है। वाहन से आने वाला व्यक्ति कोई संक्रमित तो नहीं है, इसके बारे में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ पुलिस टीमें काम कर रही हैं।
छह जिलों से जुड़ा है मैनपुरी
घिरोर से फिरोजाबाद की सीमा शुरू हो जाती है। करहल से इटावा की किशनी से कन्नौज, इटावा, औरैया और कुरावली से एटा की सीमा लगती है। इन सभी स्थानों पर प्रमुखता के साथ सघनता के साथ बार्डर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद की सीमा भी मैनपुरी क्षेत्र से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें