फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कफ्र्यू के संग कोरोना से लड़ेंगे जंग

विज्ञापन
20एमएनपी-42-जनता कफ्र्यू के पालन के लिए लोगों से अपील करता एक परिवार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यूू का पालन करने की अपील की है। जनपद के लोगों ने इस अपील सहर्ष स्वीकार किया है। हर कोई जनता कर्फ्यू का समर्थन कर कोरोना से जंग लड़ने के लिए तैयार है। लोगों का संकल्प है कि वे न केवल ये जंग लड़ेंगे, बल्कि कोरोना को हराएंगे भी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक ये लागू रहेगा। इस दिन सरकारी कार्यालयों का जहां अवकाश है तो निजी दुकानदार से लेकर आम आदमी और संगठन तक सभी तैयार हैं। हर तरफ बस एक ही आवाज उठ रही है कि हम जनता कर्फ्यू के साथ हैं। शहर का हर वर्ग जनता कर्फ्यूू में अपनी भागीदारी करने के लिए तैयार है। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं।
लोगों की बात
सभी लोगों से अपील है कि वे जनता कर्फ्यूू का पालन करें। ये हमारे समाज और हमारे देश की रक्षा के लिए हैं। हमें एक सजग प्रहरी की तरह इसमें अपनी भूमिका निभानी है।
विज्ञापन

डॉ. सुमंत गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वैश्य एकता परिषद।
देश आज एक बड़े संकट में है। कोराना वायरस से पैदा हुए संकट को हराने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी अहम है। सभी संकल्प लें कि रविवार को घर में रहकर इसे हराएंगे।
संजय गुप्ता।
आज देश और पूरी मानव जाति पर खतरा मंडरा रहा है। इसके लिए हमें साथ आना चाहिए। आज हम अने घर में रहकर इस बीमारी को हराने में सहयोग तो कर ही सकते हैं।
पंकज वर्मा।
सभी लोग जनता कर्फ्यू का पालन करने के साथ ही कोरोना से बचाव के उपाय भी करें। लोगों से दूरी बनाए रखें। हाथ साफ रखें और गेट, टेबिल व अन्य चीजों को न छुएं।
रवि दीक्षित।
रविवार को केवल एक दिन के जनता कफ्र्यू की प्रधानमंत्री ने अपील की है। लेकिन हम संकल्प लें कि आने वाले कुछ दिनों तक इस कर्फ्यूू का पालन कर इस महमारी से बचेंगे।
संजीव गुप्ता।
जब भी देश पर कोई संकट आया तो देश के लोगों ने हमेशा साथ दिया। इस बार भी कोरोना वायरस के रूप में संकट आया है। इसे हर हाल में हम हराकर ही सांस लेंगे।
विमला देवी।
कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार है। मुझे उम्मीद है कि देश का हर नागरिक जनता कर्फ्यूू का पालन कर कोरोना को शिकस्त देगा।
आरती शुक्ला।
सभी लोग जनता कर्फ्यू के दौरान सुबह सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक अपने घरों में ही रहें। अपने परिवार के साथ रहकर भी हम कोरोना को हराने में कामयाब होंगे।
रूबी।
आज कोरोना से कई देश प्रभावित हैं। अगर हम चाहते हैं कि हमारा परिवार और समाज सुरक्षित रहे तो आने वाले रविवार को जनता कर्फ्यूू का पालन जरूर करें।
नीलू सिंह।
देश के लिए हमें केवल 24 घंटे ही नहीं बल्कि आने वाले तीन दिनों तक जनता कर्फ्यूू का पालन करना चाहिए। इससे हम अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

संगीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें