फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों तक हर तरफ कोरोना बचाव के लिए चला अभियान

विज्ञापन
20एमएनपी-41-भोगांव में लोगों को मास्क वितरित करते समाजसेवी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर शहर से लेकर कस्बों तक हर तरफ बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को जिले भर में बचाव कार्य किए गए। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ ही दवा आदि का छिड़काव भी कराया गया। जिला प्रशासन ने नियमों का पालन करने की अपील की है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मीट की दुकानें दो अप्रैल तक बंद
बेवर। कोरोना वायरस को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन सुनीति भाटिया व अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने नगर क्षेत्र में स्थित समस्त मीट दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वे अपने प्रतिष्ठान दो अप्रैल तक पूरी तरह से बंद रखें। इस बंदी के समय में जो दुकानदार अपनी दुकान खोलेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैंकों में सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं
बेवर। कस्बा बेवर की बैंकों में कोरोना वायरस को लेकर किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं बरती जा रहा है। बैंकों में हर तरह का व्यक्ति पहुंचता है लेकिन बैंक प्रशासन ने बैंकों में सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की। जिसके चलते यहां स्टाफ के साथ ही आने वाले उपभोक्ता भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मदेव मेला हुआ स्थगित
बेवर। कोरोना वायरस के कारण सैकड़ों वर्षों से लगने वाले श्रीब्रह्मदेव मेला का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा नेता विजय सिंह बैस ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों से विश्व में फैली महामारी की चर्चा कर प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष मेला आयोजन को स्थगित किया जाए। जिसे मेला कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सिंह यादव सहित सभी पदाधिकारियों ने मंजूर कर लिया।
यूनिक ने चलाया नमस्ते अभियान
करहल। यूनिक एजूकेशन हेल्थ एवं सोशल वेेलफेयर सोसाइटी ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये नगर में नमस्ते अभियान चलाया। इस दौरान समिति संथापक समाजसेवी विवेक पांडेय ने विभिन्न मुहल्लों में युवाओं की टीम के साथ पहुंचकर लोगों से अपील की कि वे एक दूसरे से हाथ न मिलाएं, इसके बजाय एक दूसरे को नमस्ते करें। इस अवसर पर गोपाल दुबे, विशाल, अनुज मिश्रा, पिंटू यादव, रवि पाल, गिरीश चंद, श्याम लाल, इफ्तेखार आदि मौजूद रहे।
एसडीएम के निर्देश पर चला बचाव कार्य
करहऋरल।त उपजिलाधिकारी रतन वर्मा ने लोगों को कोरोना के बारे में जागरुक किया है। उपजिलाधिकारी वर्मा के निर्देश पर तहसील परिसर में तथा अधिवक्ताओं के चैंबर्स आदि स्थानों पर बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा का छिड़काव किया।
निबंधन कार्यालय में भी किया लोगों को जागरूक
भोगांव। एसडीएम सुधीर कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को उपनिबंधक मानवेंद्र सिंह शास्त्री ने तहसील स्थित निबंधन कार्यालय में भी कोरोना वायरस के बचाव के लिये आवश्यक प्रबंध कराए। निबंधन कार्यालय में बैनामा कराने आये लोगों क ो साबुन से हाथ धोने के बाद ही कार्यालय में प्रवेश दिया गया। सभी कर्मचारियों को मास्क बांधकर आना अनिवार्य कर दिया गया है। इस मौके पर प्रेमचन्द्र वर्मा, सुभाषचंद्र, इमरान खान, शमशाद हुसैन आदि लोग कार्यालय में मौजूद रहे।
नव चेतना समिति ने चलाया जागरूकता अभियान
भोगांव। नगर के नव चेतना मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पांच सैकड़ा से अधिक लोगों केा मास्क बांटकर अपने को सुरक्षित रखने की अपील की। मंच के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार रविवार को सुबह सात बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलने व दुकानदारों से जनता कर्फ्यू लागू करने के लिए सहयोग दिए जाने को कहा। इस दौरान आशीष तिवारी संजीव तिवारी, अर्पित शर्मा, हर्षल पाठक, रजनीश मिश्रा, दिलीप गुप्ता, चोद खान, देवेश यादव, पिंकी वर्मा, पम्मू वर्मा, अभिषेक मिश्रा, आशू जैन, करू वर्मा, अर्पित तिवारी, अनुराग शुक्ला, वीरू जैन आदि लोग मौजूद रहे।
----
भागवत कथा बीच में ही रुकवाई
आलीपुर खेड़ा। कोरोना वायरस के चलते सुंदर वाटिका परिसर के महादेव मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा को एसडीएम के निर्देश के बाद स्थिगित कर दिया गया।
---------
उर्स की दुकानें हटवाईं
भोगांव। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने एसडीएम सुधीर कुमार के साथ कस्बा में पहुंचकर उर्स के लिए लगाई गई दुकानों को हवटाया। पहले तो लोगों ने विरोध किया लेकिन जब शासन और प्रशासन के आदेश का हवाला दिया गया तो लोगों ने स्वत: ही दुकानें हटा लीं।
------
एसडीएम ने कराया छिड़काव
किशनी। एसडीएम रामशकल मौर्य ने लोगों से अपील की है कि तहसील में अधिक लोग न आएं। बहुत जरूरी कार्य पर ही यहां आएं। उन्होंने तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम से छिड़काव कराया।
विज्ञापन

डीएम का आदेश, ये भी रहेंगे बंद
-जिले के सभी मॉल रहेंगे बंद, नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी
-सभी मॉल और जिम सेंटर बंद रहेंगे, उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी।
-स्वामी भजनानंद नेत्र चिकित्सालय 21 से 24 मार्च तक बंद रहेगा।
-बेसिक शिक्षा परिषदीय पेंशनर्स का 21 मार्च का धरना प्रदर्शन निरस्त।
-सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, प्रधानाचार्य, शिक्षक सहित अन्य स्टॉफ भी नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें