फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के इंतजामों में न हो किसी प्रकार की चूक

विज्ञापन
20एमएनपी-14-जिला अस्पताल में इमरजेंसी गेट के बाहर कोरोना वायरस को लेकर बुखार के मरीजों की जांच करते ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रशासन के प्रयास निरंतर जारी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड व ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने के निर्देश दिए। दोपहर 12 बजे के बाद जिलाधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए यहां उन्होंने जिला महिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड की जांच की। जिला अस्पताल में मौजूद सीएमओ डॉ. एके पांडेय व सीएमएस डॉ. आरके सागर को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सभी इंतजाम पुख्ता रखे जाएं। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम सदर रजनीकांत भी मौजूद रहे।
----
वार्ड के बाहर कराई गई फॉगिंग
नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड के बाहर व प्रांगण में फॉगिंग का कार्य कराया। डॉ. राजीव राय सहित उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुखार के जांच की अलग से व्यवस्था
जिला अस्पताल में इमरजेंसी गेट पर ही बुखार की जांच के लिए अलग से व्यवस्था की गई। यहां तीन सदस्यी दल तैनात रहा। जिसने मरीजों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें