फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने दी कोरोना वायरस के संबंध में आवश्यक जानकारी व बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अब स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। सोमवार को लोगों को जागरूक करते हुए सीएमओ ने कहा कि जिन्होंने इस माह चीन की यात्रा की हो और उन्हें अचानक बुखार, खांसी या सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कत हो तो वह तत्काल अपने निकटवर्ती राजकीय चिकित्सालय में जाकर जांच कराकर उपचार कराएं। इसके अलावा चीन से आने के उपरांत 28 दिन तक घर के बाहर अपना आवागमन यथासंभव सीमित रखें। यदि 28 दिनों के भीतर खांसी, बुखार जैसे कोई लक्षण विकसित होते हैं तो भी अस्पताल जाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस से रोकथाम व बचाव के उपाय बताते हुए कहा है कि खांसते व छींकते समय रूमाल या कोई कपड़ा मुंह पर रखना चाहिए। यदि रूमाल, कपड़ा न हो तो कम से कम हाथों से मुंह व नाक को ढकना चाहिए ताकि वायरस न फैले। वार्तालाप के समय एक हाथ या उससे अधिक की दूरी बनाए रखें ताकि थूक आदि के संक्रमित कण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में न पहुंचे। पहले हाथों को यथासंभव साबुन या विसंक्रामक घोल से अवश्य धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें