आगरा में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत पांच फरवरी से होगी। इसमें करीब 32 हजार कोरोना योद्धाओं को टीका लगेगा। इस चरण में नगर निगम, पुलिस, नगर पालिका और जिला प्रशासन के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।
कोरोना वैक्सीन के पहले चरण का आखिरी टीकाकरण अभियान पांच फरवरी को आयोजित होगा। इसमें बचे हुए 4,173 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। पांच फरवरी से ही दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। हालांकि इस दिन पहले चरण के बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को भी टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके वर्मन ने बताया कि पहले चरण में 16, 22, 28 और 29 जनवरी को बूथों पर वैक्सीन लगाई गई थी। कुल 9,282 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
टीकाकरण अभियान को देखते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक 49 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा
जिले में 18,901 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभी तक 49 फीसदी को ही टीका लग पाया है। डॉ. एसके वर्मन के मुताबिक गैरहाजिर कर्मचारियों को दूसरा मौका दिए जाने के संबंध में शासन स्तर से निर्णय लिया जाना है। इन कर्मचारियों में से कुछ ने टीका लगवाने के लिए संपर्क किया है, फिलहाल उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है।
कोई साइड इफेक्ट नहीं
शुक्रवार को टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में से कुछ ने एसएन मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम में फोन करके रात में बुखार आने के बारे में बताया। एसएन के वैक्सीन केंद्र के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि इन कर्मचारियों को पैरासीटामॉल टेबलेट लेने की सलाह दी गई। इनको सामान्य बुखार आया। किसी ने साइड इफेक्ट की रिपोर्ट नहीं दी।
गैरहाजिर कर्मचारियों को दोबारा मौका नहीं
28 जनवरी को टीकाकरण से अनुपस्थित कर्मचारियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। शासन ने यह छूट दी है कि कर्मचारी तय दिन में किसी भी बूथ पर जाकर पोर्टल से सत्यापन कर टीका लगवा सकता