सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा टीकाकरण
एसएन मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में टीकाकरण होगा। यहां एक दिन में 400 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे कर्मचारियों की पहचान हो सके। इसकी सख्त मॉनीटरिंग की जा सके।
सीएमओ ने बताया कि शासन ने पूरे प्रदेश में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के लिए 850 सत्र तय किए हैं। प्रत्येक सत्र में 100-100 कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। आगरा में अभी 16 सत्र की मंजूरी मिली है। इस तरह से पहले दिन 1600 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगेगा।
कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे स्टाफ को टीका लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन के साथ बैठक कर कर्मचारियों और 16 बूथ के नाम तय किए जाएंगे। व्यक्ति को जिस कंपनी का टीका लगेगा, उसी कंपनी की दूसरी डोज 28वें दिन लगाई जाएगी।