फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राई रन : प्रदेश में तीसरा, मंडल में दूसरे स्थान पर रहा कासगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना की वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित ड्राई रन में जिला कसौटी पर खरा उतरा है। ड्राई रन में जिले को 96 अंक प्राप्त हुए। इन अंकों के साथ जिला प्रदेश में तीसरे और मंडल में द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शासन से कोरोना की वैक्सीनेशन से पूर्व ड्राई रन कराने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन एवं स्वस्थ्य विभाग ने कासगंज में जिला चिकित्सालय, अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र, कलावती अस्पताल, सोरों, सहावर एवं गंजडुंडवारा पर 150 कर्मियों पर ड्राई रन किया किया। ड्राई रन को डमी पोर्टल पर भी अपलोड किया गया।
इसमें प्रदेश में पीलीभीत ने 98 अंक के साथ प्रथम स्थान, हाथरस ने 97 अंक के साथ द्वितीय और श्रावस्ती एवं कासगंज जनपद ने 96 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन अंकों के साथ मंडल में हाथरस ने प्रथम और कासगंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई रन मेें पोर्टल पर जनपद को प्रदेश मेें तीसरी और मंडल में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वैक्सीनेशन के दौरान कार्य को और बेहतर तरीके से किया जाएगा।
डॉ. अंजुश जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें