एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की वैक्सीन रोजाना 400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाने की तैयारी की जा रही है। कॉलेज प्रशासन ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज का हवाला देकर लगातार पांच दिन टीकाकरण की अनुमति सीएमओ से मांगी है।
पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए सोमवार, शुक्रवार और फिर सोमवार दिन तय किए हैं। एसएन में चिकित्सक समेत 2000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाना है, यह स्टाफ कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज भी कर रहा है। इस कारण इनके टीकाकरण के लिए कॉलेज प्रशासन ने सोमवार से शुक्रवार तक की मांग की है। एसएन के टीकाकरण प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि एक बार में टीका लगने से कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में सुविधा मिलेगी, सीएमओ को प्रस्ताव भेजकर इसकी अनुमति मांगी है।
मथुरा: हुलवाना ड्रेन में अनियंत्रित कार गिरी, हादसे में युवक और युवती की मौत
आइसोलेशन वार्ड में की गई है टीके की व्यवस्था
बाल रोग विभाग में बने 100 बेड के आइसोलेशन वार्ड में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। यहां पर चार बूथ बनाए गए हैं और इतनी ही चिकित्सकीय टीमें हैं। एक बूथ पर 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीका होगा, इस तरह एक दिन में 400 का टीका लग जाएगा और पांच दिन में समस्त कर्मचारियों का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
एटा: गंभीर बीमारी में कैसे मिले गरीबों को इलाज, नहीं बने गोल्डन कार्ड
मकर संक्रांति से टीके की उम्मीद: सीएमओ
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि टीका आगरा में कब से लगाया जाएगा, इसकी तय तिथि नहीं है, लेकिन मकर संक्रांति से इस टीके के लगने की उम्मीद है। टीके के लिए पूरी तैयारियां हैं। दूसरे चरण की फीडिंग का कार्य शुरू किया जा रहा है।
गौरतलब है कि आगरा में तीन मार्च 2020 को पहली बार कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले थे। इस महीने में 12 संक्रमित मरीज मिले। अप्रैल से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती गई। सितंबर में संक्रमण चरम पर था। दिसंबर में संक्रमण की दर लगातार कम होती गई। जनवरी 2021 में और कमी आई है।