फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: नए संक्रमितों की संख्या में फिर उछाल, सक्रिय मरीजों की संख्या 80 के पार

Sun, 01 May 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोरोना के नए मरीजों की संख्या बीते दिन के मुकाबले फिर बढ़ गई। शनिवार को जहां 6 मरीज मिले थे, वहीं रविवार को 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बीते दिन के मुकाबले रविवार को नए मरीजों की संख्या में फिर उछाल आया है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 2339 लोगों की जांच में 15 संक्रमित मिले हैं। नौ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को छह मरीज मिले थे। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 82 है। जिले में अब तक कुल 36298 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 35751 ठीक हो चुके हैं, जबकि 465 की मौत हो चुकी है।

शनिवार को मिले थे इतने मरीज 

शनिवार को 3314 लोगों की जांच में छह नए मरीज मिले थे। 11 मरीज ठीक भी हुए। इन्होंने सात दिन का होम आइसोलेशन पूरा किया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें डिस्चार्ज घोषित किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार को पांच पुरुष और एक महिला में संक्रमण मिला। लॉयर्स कॉलोनी निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग व 49 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें