फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने की कवायद: आगरा के एल-वन अस्पतालों में उपलब्ध होंगे ऑक्सीजन सिलिंडर

Tue, 02 Jun 2020 01:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा जिले में अब तक 907 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें 795 मरीज ठीक हो गए हैं। 67 का उपचार चल रहा है। 43 लोगों की मौत हो चुकी है।  
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा भले ही 70 से नीचे आ गया हो, लेकिन लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या से स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है। इससे निपटने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 

विज्ञापन


अब एल-वन स्तर के अस्पतालों में कोरोना रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लगवाए जा रहे हैं। पांच बेड पर एक सिलिंडर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। यह व्यवस्था जिला अस्पताल, कीठम स्थित एचएमआईटी व बरौली अहीर स्वास्थ्य केंद्र पर होगी।


एल-वन श्रेणी में हैं 1700 बेड

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में एल-वन श्रेणी में 1700 बेड हैं। पांच अस्पताल चिह्नित किए हैं, इनमें सामान्य लक्षणों वाले कोरोना मरीजों को रखा जाएगा। जबकि एल-टू स्तर के अस्पतालों में 412 बेड बनाए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जहां गंभीर लक्षणों के कोरोना रोगी भर्ती होंगे। इनके अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज में एल-थ्री स्तर के अत्यधिक गंभीर हालात वाले कोरोना मरीजों के लिए 10 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों में होने वाली सांस की तकलीफ को देखते हुए प्रत्येक एल-वन स्तर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए हैं। उच्च स्तरीय जांचों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर मशीनें दी गईं हैं। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व एसएसपी बबलू कुमार ने सोमवार को कंटेनमेंट जोन में जाकर वहां आरआरटी व सर्विलांस टीमों द्वारा किए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट में कार्य संतोषजनक मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें