फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवियों ने बांटा भोजन और रसद

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बस स्टैंड के आसपास भोजन का वितरण करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला। शुक्रवार को भी समाजसेवियों की जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था जारी रही। तो दूसरी तरफ तहसील प्रशासन की कम्युनिटी किचन की तरफ से भी गरीब, बेघरों को भोजन पहुंचाया गया। तहसील प्रशासन की कम्युनिटी किचिन की तरफ से नुमाइश ग्राउंड में दो माह से फंसे बाहर आए लोगों को तहसीलदार डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह व नायब तहसीलदार अनीस सिंह द्वारा लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय के माध्यम से टेंट लगाकर रह रहे बाहर के लोगों को भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक द्वारा इस दौरान संस्था के साथ लोगों को मास्कों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वहीं सामाजिक संस्था आप और हम द्वारा शुक्रवार को 250 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी, सुनील चौहान, विमल जैन, साजिद अली, रोहित बघेल, कपिल जैन, ऋषभ, आदित्य प्रताप सिंह, राहुल चक और विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा नुमाइश ग्राउंड में रह रहे लोगों और उनके बच्चों को सपा नेता अशोक यादव के निर्देशन में मास्क बांटे गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम, वीरेश यादव, अजब सिंह यादव, अभिषेक यादव, अविनाश दिवाकर, ओम प्रकाश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें