फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों को ले जाने पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
सुरवारी में ग्रामीणों को समझाते हुए एसडीएम हनुमान प्रसाद। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे के दौरान गांव सुरवारी में आठ कोरोना संदिग्ध चिन्हित किए। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्धों को जांच के लिए लेने गई तो ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में एसडीएम हनुमान प्रसाद के समझाने के बाद पांच ग्रामीण जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव सुरवारी में चिन्हित किए गए आठ मरीजों को लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, लेकिन कोरोना संदिग्धों ने जांच के लिए जाने से इंकार कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेन्द्रपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को एक घंटे तक समझाने के बाद भी नहीं माने। इसकी जानकारी एसडीएम हनुमान प्रसाद को दी गई, तो वे गांव पहुंच गए।
एसडीएम के समझाने पर आठ में से पांच ग्रामीण जांच को भेजे गए। शेष तीन संदिग्धों को रविवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि इसके अलावा पांच अन्य को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सात जुलाई को पुलिस द्वारा पकड़े गए दो शराब तस्कर अस्थाई जेल में कोरोना संक्रमित मिलने पर एसडीएम ने गांव कामर को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें