फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में कोरोना पॉजिटिव 14 और केस मिले

विज्ञापन
होली वाली गली को सीलिंग करते कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रोजाना लोग संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा रहे हैं। मंगलवार को भी संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सुबह एक निजी अस्पताल में रहने वाले वृद्ध की मौत भी हो गई। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 453 तथा मृतकों की संख्या 24 पहुंची। 14 में 6 केसों को संक्रमितों की कुल संख्या में नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक स्थानीय निजी अस्पताल में रहने वाले 76 वर्षीय वृद्ध की तबियत बिगड़ने पर कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इधर मंगलवार की शाम आई रिपोर्ट में मथुरा रेलवे स्टेशन पर टीसी मधुवन एंक्लेव निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है।
3 जुलाई को बुखार आने और गले में खराश होने पर उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार को क्वारंटीन किया गया है। इधर शहर के तेलीपाड़ा निवासी 55 वर्षीय महिला, मंडीरामदास निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति के अलावा 70 वर्षीय वृद्ध और 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ ही डेम्पियर नगर से 34 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

कच्ची सड़क निवासी 73 वर्षीय वृद्ध भी कोरोना संक्रमण की चपेट में है। वहीं मांट के आयराखेरा में 61 वर्षीय वृद्ध के अलावा लोरिया पट्टी सौंख निवासी 31 वर्ष के युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मंगलवार देर शाम आई कोरोना रिपोर्ट में मगोर्रा के गांव फौंडर में 70 वर्षीय वृद्ध, सहजुआ थोक में 26 वर्षीय महिला, गांव लोहिया में 33 वर्षीय युवक, रामानुज नगर गौरानगर में 20 वर्षीय युवती, हरिनगर में 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। मंगलवार को मिले 14 संक्रमितों में 6 केसों को संक्रमितों की कुल संख्या में नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें