फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक सतर्कता से घटने लगे कोरोना के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में मात्र 45 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9534 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने में सक्रियता दिखाई है। इसका परिणाम भी नजर आने लगा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। डेढ़ महीने में पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 घंटे में 50 से नीचे आई है। पिछले 24 घंटे में जिले में मात्र 45 कोरोना संक्रमित मिले।
इनमें से सर्वाधिक 35 कोरोना संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में मिले जबकि बेवर में पांच, कुरावली में तीन, सुल्तानगंज और किशनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। मंगलवार को आठ कोरोना संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोविड लेवल टू अस्पताल से आठ ही संक्रमितों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

छिबरामऊ निवासी महिला ने कोविड अस्पताल में तोड़ा दम
जनपद कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ निवासी 60 वर्षीय महिला हृदेश तिवारी को 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल स्थित कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह हृदेश तिवारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती छिबरामऊ निवासी महिला की मौत हुई है। जो 22 अप्रैल से कोविड अस्पताल में भती थीं।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें