फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से ठीक पहले 29 केंद्रों पर फिर होगा ड्राई रन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना टीकाकरण से ठीक पहले एक बार फिर 11 जनवरी को ड्राई रन किया जाएगा। 29 केंद्रों पर ड्राई रन का आयोजन कर टीकाकरण की तैयारियों को परखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मकर संक्रांति पर टीकाकरण शुरू होने की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जल्द ही जिले में कोरोना टीका पहुंचने की उम्मीद है। इससे ठीक पहले 11 जनवरी को एक बार फिर कोरोना टीकाकरण का ड्राई रन होगा। पूर्व में जहां छह केंद्रों पर इसका आयोजन किया गया था।
इस बार जिले के 29 केंद्रों पर ड्राई रन कराया जाएगा। इसमें प्रत्येक केंद्र पर 15 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतीकात्मक टीका लगाया जाएगा। इस प्रकार कुल 435 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। उन सभी 29 केंद्रों पर ये ड्राई रन किया जा रहा है, जिन पर प्रथम चरण में वास्तविक टीकाकरण किया जाएगा। पूर्व में पांच जनवरी को हो चुके ड्राई रन के ही नियमों का इस बार भी पालन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगा टीकाकरण
इस बार कोरोना ड्राई रन के दौरान सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। इंटरनेट सुविधा के साथ ही कंप्यूटर या लैपटॉप की भी केंद्र पर व्यवस्था रहेगी। इससे टीकाकरण की जानकारी ऑनलाइन अपलोड की जा सकी। स्वास्थ्य विभाग सभी केंद्रों पर इन व्यवस्थाओं को कराने में जुट गया है।
7118 को लगना है प्रथम चरण में कोरोना टीका
प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का चयन किया गया है। इसमें जिले के कुल 7118 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें 6089 सरकारी स्वास्थ्यकर्मी और 1029 निजी स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। कुल 80 सेशन आयोजित कर ये टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक सेशन में सौ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाना प्रस्तावित है।
आईएमए सदस्यों के साथ सीएमओ ने की बैठक
कोरोना टीकाकरण को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार शाम को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने आईएमए के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना टीकाकरण में सभी से सहयोग करने के लिए कहा। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने पर भी चर्चा हुई।
सभी सदस्यों ने कोरोना टीकाकरण और जागरूकता कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एके जैन, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. प्रमोद गुप्ता, सडॉ. पपेंद्र कुमार, संजय शर्मा, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कोरोना टीकाकरण से पहले एक बार वृहद स्तर पर 11 जनवरी को ड्राई रन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। आईएमए के सदस्यों के साथ बैठक कर उनसे सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें