फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3375 पहुंच गया। संक्रमण से 3190 लोग ठीक हो चुके हैं। 53 संक्रमितों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में 132 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बा कुरावली के गांव नगला जमुनिया में पिता और पुत्री कोरोना संक्रमित मिले। नगला बनवारी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। शहर के मोहल्ला आवास विकास में दो कोरोना संक्रमित मिले। स्टेशन रोड, ओम राइस मिल, पावर हाउस रोड, बेवर के गांव जोगा में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक जांच कराएं।
260 लोगों की कराई गई जांच
कुरावली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी पर शिविर लगाकर संदिग्धों की कोरोना जांच की। 208 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच कराई गई, जबकि 52 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें