कुरावली की गिहार कॉलोनी में सैंपलिंग करते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में शुक्रवार को 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3366 पहुंच गई। संक्रमण से अब तक 3184 लोग ठीक हो चुके हैं। 53 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 129 मरीजों का उपचार चल रहा है।
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला अवधनगर और शहर के निकटवर्ती गांव खरपरी में दो-दो व्यक्ति संक्रमित मिले। मोहल्ला अग्रवाल, राधारमन रोड, गोलाबाजार, कस्बा बरनाहल, जगतपुर, रुई सिनौरा और बेवर में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। सीएमओ ने जिले के घर से बाहर निकलने वाले सभी लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
कुरावली में 256 लोगों की हुई जांच
कुरावली। शुक्रवार को सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने नगर की गिहार कॉलोनी तथा अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर कोविड-19 की जांच की। 204 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से कराई गई, जबकि 52 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। डॉ. मुनींद्र सिंह चैहान, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।