फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के पांच लोगों सहित 18 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोगों सहित जिले में 18 कोरोना पॉजिटिव मिले। 13 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। पांच को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3154 पहुंच गई। संक्रमण से अब तक 2956 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 49 मरीज दम तोड़ चुके हैं। एक्टिव केस 150 हैं।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित मिले। शहर के मोहल्ला भरतवाल, जुलापुरी, रंपुरा, लेखराजपुर, कस्बा करहल में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। कस्बा भोगांव में चार, एलाऊ और घिरोर में दो व्यक्ति संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर 13 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया। पांच संक्रमितों को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। परिजन को तीन दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
156 लोगों की स्वास्थ्यकर्मियों ने की जांच
कुरावली। स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शिविर लगाकर 156 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच कराई। 75 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई। 81 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें