फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के सात लोगों सहित सोमवार को जिलेभर में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3083 पहुंच गई। अब तक 2879 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि 48 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 156 मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को विकास खंड जागीर और कुरावली में दो-दो व्यक्ति संक्रमित मिले। बेवर और करहल में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

शहर के करहल रोड, कचहरी रोड, नगला मूले में दो-दो व्यक्ति पॉजिटिव मिले। गाड़ीवान में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। सभी को सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। संक्रमितों के परिजनों की भी जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए। संक्रमितों के परिजनों को तीन दिन तक होम क्वारंटीन किया गया।
कुरावली में 128 की कराई जांच
कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर लगाकर संदिग्धों की कोरोना संक्रमण की जांच की। 70 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच कराई गई। जबकि 58 के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें