मैनपुरी। जिले में रविवार को एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित कुल आठ कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3070 पहुंच गई। अब तक 2863 लोगों को ठीक किया जा चुका है। 48 मरीजों की जिले में मौत हो चुकी है। जबकि 159 का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
रविवार को शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक ही परिवार की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। वहीं चमनपुर, रामलीला मैदान, खरगजीत नगर, देवपुरा, नगला रते और फर्दपुर में भी एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। छह संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया जबकि दो को होम आइसोलेट किया गया है।
चार को ठीक होने पर भेजा घर
मैनपुरी। जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के चार कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। डॉ. आरके सिह ने उन्हें प्रमाणपत्र देकर सात दिन तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए।
कुरावली में 99 की हुई कोरोना संक्रमण की जांच
कुरावली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर लगाकर 99 संदिग्धों की कोरोना जांच की। 42 ग्रामीणों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई जबकि 57 के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान , सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।