फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 13 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2888 पहुंच गई है। 2670 लोग कोरोना संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 47 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 171 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को शहर के मोहल्ला राजा का बाग में तीन, कटरा, न्यू बस्ती देवपुरा, काशीराम कॉलोनी, खरगजीत नगर और चौथियाना में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, ग्रामीण अंचल में घिरोर के नगला आशा और हाजीपुर, बरनहाल के हाजीपुर नेरा, कुम्हेरी और किशनी के चितायन में एक-एक लोग में कोरोना की पुष्टि हुई है।
सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा गया है। संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराया गया है। परिजनों को एक सप्ताह तक होम क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि यदि किसी को कोरोना संक्रमण के लक्षण हैं तो वह जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए केंद्रों पर पहुंचकर अपनी जांच नि:शुल्क करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें