फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी समेत दस संक्रमित

विज्ञापन
08एमएनपी-32-भोगांव में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले व्यक्ति को प्रमाणपत्र देती स्वास्थ्य विभाग ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को दस लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसमें दीवानी का एक न्यायिक कर्मी, अधिवक्ता, सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी और एक शिक्षक शामिल है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2853 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को दीवानी का एक न्यायिक कर्मी, अधिवक्ता, सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी समेत कचहरी रोड निवासी युवक, पंचशील कॉलोनी का एक शिक्षक और आवास विकास निवासी महिला संक्रमित मिली है। वहीं मैनपुरी ग्रामीण क्षेत्र में एक युवक बरनाहल के नगला देवी में एक युवक, गोलियापुर और कुरावली के लतीफपुर का एक युवक संक्रमित मिला है। इनमें से सात लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं गंभीर हालत में पंचशील कॉलोनी निवासी शिक्षक को एल-3 वार्ड मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें