फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में खेलो इंडिया एप से खिलाडिय़ों को फिट रखने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी के कारण जिले की खेल गतिविधियां 25 मार्च से बंद हैं। ऐसे में कई खेल तो पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर भी चिंतित हैं। प्रशिक्षक खेलो इंडिया एप के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। खिलाड़ी भी घरों में रहते हुए वैकल्पिक संसाधनों से अपने को फिट रखने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेलो इंडिया एप से जुड़ें खिलाड़ी
कोरोना महामारी के कारण 25 मार्च से ही सभी प्रकार के खेल आयोजनों और अभ्यास पर रोक लगी है। सरकार ने खेलो इंडिया एप जारी किया है। जिले में भी इस एप पर खिलाड़ियों को जोड़ा गया है।
एसएस चौहान, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी
हैंगिंग बॉल से करें बल्लेबाजी का अभ्यास
कोरोना संकट के बीच खिलाड़ियों के लिए जरूरी है कि वह घर से बाहर न निकलें। घर पर ही हैंगिंग बॉल से बल्लेबाजी का अभ्यास करें। गेंदबाजी के लिए भी घर के हाते का प्रयोग करते हुए अभ्यास करें।
विज्ञापन

संजीव कुमार वर्मा कोच क्रिकेट
फिटनेस के लिए घर पर करें अभ्यास
25 मार्च से ही खेल प्रतियोगिताएं बंद कर दी गई हैं। नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में जितने भी वॉलीबॉल के खिलाड़ी थे उन्हें घर भेज दिया गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को चाहिए कि वह घर पर रहते हुए अकेले ही अभ्यास करें।
धीरेंद्र पाल सिंह, कोच वॉलीबॉल
खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
स्टेडियम बंद हैं। ऐसे में घर पर ही दौड़ आदि का अभ्यास करना पड़ रहा है। कोरोना महामारी के बीच खिलाडिय़ों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। खिलाड़ी विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। खेलो एप और फिट इंडिया से जानकारियां लेकर अभ्यास किया जा रहा है।
सोनाली चतुर्वेदी, एथलीट
खुद को फिट रखने की है चुनौती
कोरोना महामारी के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर पर ही अभ्यास किया जा रहा है। सबसे बड़ी चुनौती खेल के लिए अपने आपको फिट रखने की है। घर से बाहर जाने पर कोरोना का खतरा दिखाई देता है।
ममता कुमारी, वॉलीबॉल खिलाड़ी
सभी प्रकार की खेल गतिविधि बंद हैं। खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि वे किस प्रकार से खेलों के लिए अपने को फिट रखें। घर पर जिनता हो सकता है उतना अभ्यास किया जा रहा है। शीघ्र इस संकट से निजात मिले और खिलाड़ी खेल मैदान में पहुंचें।
अमित राजपूत, वॉलीबॉल खिलाड़ी
इस साल नहीं होगी हॉकी प्रतियोगिता
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले भर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता था, लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होगा। यह जानकारी प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें