फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में विद्यालय को नया रूप देने में लगी मयंका शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय चनेपुर छबीलेपुर की शिक्षिका मयंका शर्मा कोरोना काल का सदुपयोग करने में लगी हुई हैं। छात्र-छात्राएं तो स्कूल नहीं आ रहे हैं ऐसे में उन्होंने छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर पेंटिंग तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच मयंका शर्मा विद्यालय को एक नया रूप देने के लिए खुद बच्चों को अच्छे लगने वाले चित्र और पढ़ाई में सहायक सामग्री को दीवारों पर लिख रही हैं। कक्षाओं को विषय वस्तु और प्रेरणा लक्ष्य से जोड़ कर सजाया जा रहा है।
शिक्षिका मयंका शर्मा का कहना है कि इस तरह रंगों से सजा भौतिक परिवेश बच्चों को विद्यालय की ओर आकर्षित करता है और सीखने में मदद भी करता है। हर पेंटिंग को बच्चों की पसंद को ध्यान में रखकर किया गया है। जब विद्यालय खुलेंगे तो बच्चों को विद्यालय में पहले से भी बेहतर कक्षाओं का वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें