फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष सहित आठ मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भोगांव तहसील में तैनात बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष सहित सोमवार को जिले में नौ कोरोना संक्रमित मिले। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1263 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से पीड़ित 1048 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 193 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के पॉवर हाउस रोड स्थित लखानी मिल कॉलोनी में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं भोगांव के छोटा बाजार निवासी बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष को भी कोरोना संक्रमित पाया गया। मैनपुरी शहर, किशनी, गांव राजपुर, मधाऊ और करहल के कुर्रा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। संक्रमितों को अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुट गई हैं। संबंधित क्षेत्रों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें