कोरोना निगेटिव होने के बाद प्रमाण पत्र देकर लोगों को घर भेजती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। सोमवार को 26 मरीजों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के बाद सभी को होमक्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। नोडल प्रभारी डॉ. प्रदीप यादव ने कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमितों में से 26 लोंगो की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी।
सभी को सैनिटाइज कराने के बाद मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक राजपूत की देखरेख में प्रमाणपत्र दिया गया। ठीक होने वाले मरीजों में 22 कुरावली, तीन मैनपुरी और एक जागीर का मरीज शामिल थे। सभी को एंबुलेंस से घर भिजवाया गया। यहां स्थित क्वारंटीन हाउस पहुंचे सात संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। डॉ. शशी प्रभा कौशल, डॉ. प्रेम नारायन, डॉ. पवन राजपूत, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
आठपुरा में 103 ग्रामीणों के सैंपल लिए
कुरावली। सोमवार को क्षेत्र के गांव आठपुरा में चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान के निर्देश पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंची। टीम ने यहां कैंप लगाकर 103 ग्रामीणों के सैंपल लिए। टीम में किशनपाल, दीप सिंह, सत्यजीत, दिलीप कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।