फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने गई टीम से नोकझोंक

विज्ञापन
बरनाहल के गांव बिरथुआ में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिजनों को सैंपल के लिए समझाते प्रभारी चि? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के एक गांव में सैंपल लेने पहुंची टीम का महिलाओं ने विरोध किया। टीम के सदस्यों और महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों के समझाने पर वे जांच के लिए तैयार हुईं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बिरथुआ निवासी दंपती नोएडा में रहकर नौकरी करता है। युवक सात जुलाई को अपनी गर्भवती पत्नी के साथ नोएडा से घर लौटा। 14 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया, जहां महिला की कोरोना की जांच कराई गई। रविवार को महिला की जांच पॉजिटिव निकली।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों के सैंपल लेने के लिए गांव पहुंची, लेकिन गांव की महिलाओं ने जांच कराने से मना कर दिया। टीम ने महिला को काफी देर समझाया, लेकिन महिला जांच न कराने पर अड़ गई। टीम ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी रवदीप सिंह और थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा के समझाने बुझाने पर महिलाएं जांच कराने के लिए तैयार हुईं। इसके बाद टीम ने 88 ग्रामीणों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें