फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर भर में पुलिस की कड़ी नाकाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर भर में पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी की है। बाजार में भीड़ रोकने के लिए जगह जगह बैरियर लगाए
विज्ञापन

गए हैं। शहर में बंशीगोहरा, पंजाबी कालोनी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने बड़े इलाके को बैरियर लगाकर सील किया था।
अब महमूद नगर में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिलने के बाद पुलिस ने महमूद नगर इलाके को बैरियर लगाकर सील कर दिया है। देहात में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। देहात से लोग लगातार खरीदारी केे लिए बाजार पहुंच रहे हैं।
शहर में कोरोना संक्रमण नहीं फैले इसके लिए पुलिस ने अब कई प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर आवागमन को रोक दिया है। बैरियरों से शहर की ओर जाने वाले वाहनों को पूछताछ केे बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में भी लगाए बैरियर
मैनपुरी। क्रिश्चियन तिराहे से भांवत चौराहे की ओर जाने स्टेशन रोड पर भी दोनों ओर बैरियर लगा दिए गए हैं। बुधवार की शाम पुलिस ने दोनों स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर लगाए हैं बैरियर
मैनपुरी। शहर में प्रमुख स्थानों ईशन नदी तिराहा, भांवत चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, बड़ा चौराहा, आगरा रोड पुलिस चौकी, करहल बाईपास चौराहा, मदार दरवाजा, संता बसंता चौराहे से घंटाघर जाने वाला मार्ग, तांगा स्टैंड से लेनगंज, सदर बाजार जाने वाला मार्ग, घंटाघर चौराहा से लेनगंज, बजाजा बाजार जाने वाला मार्ग पर बैरियर लगाकर यातायात रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें