फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान पूरी सतर्कता बरतें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
भेागांव (मैनपुरी)। कोरोना संक्रमण से मरीजों के साथ-साथ चिकित्सक अपने बचाव के लिए भी सतर्कता बरतें। बचाव के सभी इंतजामों का प्रयोग करते हुए उपचार किया जाए। ये बातें प्रमुख सचिव उप्र शासन ने चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने रविवार को भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर के चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ से बात की। उन्होंने कहा कि जांच कराने के लिए आने वाले लोगों और क्वारंटीन किए गए लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अगर व्यवस्थाओं को लेकर कहीं कोई समस्या है तो तत्काल अपने अधिकारियों को अवगत कराया जाए। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को मास्क, ग्लव्स पहनने के साथ ही सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए कहा। लगभग एक घंटे तक उन्होंने चर्चा की। इस दौरान नोडल चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, विवेक राजपूत, डॉ. प्रदीप चौहान, अंकुर मिश्रा, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें