मैनपुरी। कोरोना की दवाई के लिए किए जा रहे परीक्षण को बीकानेर के दिनेश सिंह भदौरिया ने अपना देहदान करने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र भेजा है। वह लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हैं।
मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर निवासी दिनेश सिंह भदौरिया लंबे समय से मैनपुरी आ रहे हैं। वह देश भर के खोए लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने का काम करते हैं। विगतग दिनों वह एक खोए बालक के माता-पिता को खोजने मैनपुरी आए थे और तभी लॉकडाउन हो गया।
इस पर उन्होंने डीएम से मुलाकात कर समाजसेवा की इच्छा जताई। अनुमति के बाद वह लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ ही घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यहां से ही उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोरोना की दवाई के लिए अपना देहदान करने की इच्छा जताते हुए पत्र प्रेषित किया है।