फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार केंद्रों पर चार सौ हैल्थ केयर वर्कस का होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले को प्राप्त हुए 6330 वैक्सीन में से केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई हैं जबकि 2 केंद्रों पर शनिवार सुबह भेजी जाएंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक एक सत्र में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। जिन स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है उनके फोन पर मेसेज आएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी को केंद्र पर फोटोयुक्त आईडी लेकर आना अनिवार्य है। केंद्र पर तीन कक्ष की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी, लेकिन टीकाकरण कक्ष में सीसीटीवी कैमरा नहीं रहेगा। कर्मी को 0.5 एमएल की डोज दी जाएगी। कर्मी को 20 दिन बाद फिर से दूसरी डोज दी जाएगी। जो टीका जिला को मिले हैं उनमें से दूसरी डोज के लिए टीका बचाकर रखे जाएंगे ताकि कर्मी का टीका न बदल सके। केंद्रों पर एक एलईडी की भी व्यवस्था की गई है, जिस पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
सोरों व गंजडुंडवारा के लिए टीकाकरण की खेप पहुंचा दी गई है, जबकि मिशन अस्पताल व जिला अस्पताल पर शनिवार को सुबह खेप पहुंचाई जाएगी। अवसर पर एसीएमओ डॉ. नरेन्द्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश, यूनिसेफ प्रतिनिधि अनुराग दीक्षित, कोल्ड चेन मैनेजर हसरत अली उपस्थित रहे। टीकाकरण के लिए शहर में जिला अस्पताल व मिशन अस्पताल को चयनित किया गया है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें