फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन से लौटे युवक को जिला अस्पताल में किया गया आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूनाईटेड किंगडम लंदन में एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक के वापस लौटने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। लखनऊ से युवक के कासगंज लौटने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को युवक के घर पहुंची। युवक की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए। युवक को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि युवक के परिवार के तीन लोगों के सैंपल लेकर उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

लंदन से लौटा युवक लक्ष्मीगंज का रहने वाला है। लंदन में भी उसकी 16 दिसंबर को जांच हुई थी। इसमें यह युवक निगेटिव आया था। युवक की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही वह 18 दिसंबर को भारत लौटा। दिल्ली आने के बाद यह युवक 19 दिसंबर को कासगंज पहुंचा। स्वास्थ्य विभाग ने सूचना पर शुक्रवार को कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर जांच के अलावा युवक और उसके परिवार के लोगों के अन्य परीक्षण भी किए हैं। किसी में भी कोई लक्षण नहीं पाया गया है। सभी स्वस्थ बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें