कासगंज। जिले में रविवार को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में एक किशोर व एक महिला संक्रमित निकली। संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1929 पर पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामले 25 रह गए हैं। 1898 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।
कोरोना की आरटीपीसीआर से प्राप्त हुई रिपोर्ट में सोरों के नगला सुर्जी में एक किशोर तथा अमांपुर के महदवा में एक महिला कोरोना संक्रमित निकली। विभाग ने इन दोनों को आइसोलेट करने के साथ ही परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है।
विभाग ने एंटीजन किट से 743 जांच की, जिसमें जिला चिकित्सालय में 16, अशोक नगर अस्पताल में 100, सोरों में 113, सहावर में 110, गंजडुंडवारा में 110, पटियाली में 72, सिढ़पुरा में 110, अमांपुर में 112, टूनेट से 1 जांच हुईं। इनमें कोई संक्रमित नहीं निकला। जबकि आरटीपीसीआर की जांच के लिए 567 सैंपल लिए गए। जिन्हें प्रयोगशाला भेजा गया है।