कासगंज। जिले में शुक्रवार को कराई गई कोरोना की जांच में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1699 पर पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 151 हो गए हैं।
कोरोना की जांच के लिए विभाग डोर टू डोर अभियान चला रहा है। एंटीजन किट के साथ ही आरटीपीसीआर से भी जांच की जा रही है। जिला में एंटीजन से 1070 जांच की गई।
जिला अस्पताल पर की गई 27 जांच में शहर की दुर्गा कॉलोनी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित पाए गए। कासगंज में 203,अमांपुर में 100,गंजडुंडवारा में 153, सिढ़पुरा में 156, सोरों में 154, सहावर में 154,पटियाली में 116, टूनेट से 7 जांच की गई जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में आरटीपीसीआर जांच के लिए 589 सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया।